Welcome to Live Gramin Bharat   Click to listen highlighted text! Welcome to Live Gramin Bharat
देश

बंगाल उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी की TMC का लोगो जारी, सामने आई फोटो

 

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट के नए चुनाव चिह्न के बीच में ‘एक फुटबॉल खिलाड़ी’ बना है, जिसके चारो तरफ ब्लू बैकग्राउंड में व्हाइट कलर से ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ लिखा है.

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले पार्टी का नाम और सिंबल छीन जाने के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) गुट ने सोमवार (21 सितंबर, 2026) को अपनी पार्टी का एक नया लोगो जारी किया है. इस नए लोगो में चुनाव आयोग की तरफ से दिए गए अंतरिम चुनाव चिह्न, एक फुटबॉल खिलाड़ी, को बीच में दिखाया गया है.

पार्टी ने अपने नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों से इस लोगो का जमकर प्रचार करने को कहा है, क्योंकि पार्टी इस वक्त अपने पुराने और पारंपरिक चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फुल’ को खो चुकी है और इस नए लोगो के जरिए अपनी पहचान फिर से बनाने की कोशिश कर रही है.

ममता बनर्जी गुट वाले TMC के नए लोगो में क्या है खास?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट के नए चुनाव चिह्न के बीच में ‘एक फुटबॉल खिलाड़ी’ बना है, जिसके चारो तरफ ब्लू बैकग्राउंड में व्हाइट कलर से ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ लिखा है. इसके साथ ही, केशरिया, सफेद और हरे रंग की पट्टी भी दोनों तरफ लगाए गए हैं.

यह घटनाक्रम चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी पर कंट्रोल को लेकर दो गुटों में लगातार बढ़ते आंतरिक विवाद के बीच ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और रिजवर्ड ‘जोड़ा फुल और घास’ वाले चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाने के कुछ दिनों के बाद सामने आया है.

दरअसल, चुनाव आयोग ने नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर अगले महीने 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए टीएमसी की दोनों गुटों- ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रत बनर्जी गुट- को अलग-अलग अंतरिम पहचान दी है.

चुनाव आयोग ने टीएमसी के ममता बनर्जी गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का नाम और एक फुटबॉल खिलाड़ी का सिंबल दिया था, जबकि उनके विरोधी अरुप रॉय के गुट को डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस नाम दिया गया और चुनाव चिह्न में लिफाफा आवंटित किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!